गिरिडीह: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को 1 बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया।इस बाबत एसआई विजय कुमार मंडल ने बताया पीड़िता के परिजन के आवेदन पर बेंगाबाद थाना में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 24 वर्षीय बीनोद कोल को गिरफ्तार कर लिया गया।