कर्वी: कर्वी के सपहा में दबंग पर चक रोड बंद करने का आरोप, व्यक्ति शिकायत लेकर पहुंचा कर्वी तहसील
कर्वी के सपहा दबंग पर चकरोड मे कब्जा करने का व्यक्ति यदुराज सिंह ने आरोप लगाया है,और आज गुरुवार की सुबह 11:30 बजे शिकायत लेकर कर्वी तहसील पहुंचा है। पीड़ित ने बताया कि चक रोड बंद हो जाने से रास्ता बंद हो गई है। उसे घर तक जाने के लिए काफी दूर से घूम कर जाना पड़ता है,पीड़ित ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं गई।