कालका: रास्ते में गिरी मिली लगभग एक लाख की कीमत के कपड़ो की गठरी कालका पुलिस थाना में पुलिस ने मालिक को लौटाई
कालका एसएचओ हरिराम ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ जा रहे थे तो सड़क किनारे किसी राहगीर ने बताया कि एक नए कपड़ो की गठरी लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ी है । जिसे एसएचओ ने अपनी टीम को गठरी को उठा थाने ले आने को कहा। एसएचओ हरिराम ने बताया कि उन्होंने अपने तौर पर उस गठरी के मालिक का पता करवाया और गठरी मालिक को वापिस दे दी। गठरी में लगभग 1 लाख के नए कपड़े थे