मेरठ: मेरठ में अतिक्रमण पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण करने वालों में मची भगदड़, 36 को नोटिस
Meerut, Meerut | May 11, 2026 मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। नगर निगम के प्रवर्तन दल को साथ लेकर एसपी ट्रेफिक राजेश श्रीवास्तव ने अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसा अभियान चलाया कि बाजार में खलबली मच गई।निगम का पीला पंजा देख दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान 36 दुकानदारों को नोटिस दिए गए।