बनमनखी: अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से बाइक चोरी, प्रसूता के परिजन हुए परेशान
बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत रामनगर फरसाही मिलिक पंचायत के हरपट्टी वार्ड नंबर 5 निवासी एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर सात दिन पूर्व अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी लाया गया था। अस्पताल में चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद सामान्य प्रसव नहीं हो सका। इसके बाद डॉक्टरों ने परिजनों को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑपरेशन की सहमति दी,