गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के नूतन नगर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
गया के नूतन नगर फीडर में मेंटेनेंस को लेकर इससे जुड़े क्षेत्रों में 4 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।कार्यपालक अभियंता आजाद कुमार सिंह ने सोमवार की सुबह 8 बजे बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नूतन नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 4 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।शहर के नूतन नगर, बिसार तालाब आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।