ग्लोबल राजस्थान एग्रो मीट 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सिरोही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।