छतरपुर जिले की अटकोन्हा पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस लॉकअप के अंदर एक मुर्गा बंद दिखाई दे रहा है, जबकि लॉकअप का दरवाजा बाहर से बंद है।वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए।वही इस मामले में आज 16 मई दोपहर करीब 4:00 बजे थाना प्रभारी ने अपना बयान जारी किया है।