पटेढ़ी बेलसर: कटारु गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
कटारु गांव स्थित 5 मुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार की सुबह 7:30 बजे 501 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली । मौना मलंग स्थान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पहलेजा से लाए पवित्र गंगाजल को विद्वान आचार्य शुभम तिवारी के मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलबोझी करा कर यज्ञ स्थल पर लाया गया । कलश यात्रा में ललन सिंह, डॉ रामईश्वर , वार्ड सदस्य दीपू चौधरी