फतेहपुर: असोथर के कुसियापुर के समीप जेसीबी से युवक की हुई मौत, मृतक के भाई और बहन ने लगाया हत्या का आरोप
सरकण्डी गांव निवासी अवधेश तिवारी का 24 वर्षीय पुत्र अतुल तिवारी बीती रात कुसियापुर के समीप जेसीबी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई राहुल तिवारी ने बताया कि गांव का ही धनंजय सिंह पुत्र दलजीत सिंह उर्फ बउवा की