बांसगांव: बांसगांव में घर से सोने की चेन और अंगूठी चोरी, अज्ञात चोर फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बांसगांव उपनगर में पीजी कॉलेज के पास एक मकान से अज्ञात चोरों ने सोने की चेन और दो अंगूठियां चुरा लीं। घटना बीती रात हुई, जब घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मकान भीम सिंह पुत्र स्व. ब्रह्मदेव सिंह का है, जो बांसगांव चौराहे से लगभग 300 मीटर दूर स्थित है। भीम सिंह अपने परिवार के साथ गुजरात के सूरत में रहते हैं।