डीग: डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत अवैध खनन पर शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
Deeg, Bharatpur | Apr 27, 2026 पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस थाना सदर डीग ने अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।