वारासिवनी: शा. महाविद्यालय में विद्यार्थियों के ज्ञापन पर प्रदीप जायसवाल की पहल, शिक्षण व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश
शा. महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद आज गुड्डा भैया कॉलेज पहुंचे और प्रोफेसरों के साथ विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा ज्ञापन के सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया। साथ ही उन्होंने नए शिक्षासत्र से कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार करने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।