शनिवार को 6:00 बजे शाम में पथरगामा थाना परिसर में आरक्षी अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक पथरगामा विष्णु देव चौधरी एवं थाना प्रभारी पथरगामा शिव देवल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में सोना चांदी व्यवसाईयों के साथ थाना परिसर में बैठक की गई। बैठक में व्यवसाईयों को सोना चांदी खरीद बिक्री को लेकर कई प्रकार के दिशा निर्देश भी दिया गया।