सदर: शाही तबर्रुक पर उठा विवाद, अवध के शाही परिवार ने जताई नाराजगी
Sadar, Lucknow | Jun 18, 2026 लखनऊ में मोहर्रम के दौरान वितरित किए जाने वाले शाही तबर्रुक को लेकर विवाद गहरा गया है। अवध के शाही परिवार की ओर से प्रिंसेस फरहाना मालिकी ने तबर्रुक की गुणवत्ता पर कड़ा एतराज़ जताते हुए इसमें घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे शाही विरासत और धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ बताया।