कोंडागांव: मस्सूकोकोडा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, लाया गया फरसगांव अस्पताल
नेशनल हाईवे-30 पर मस्सूकोकोडा के पास सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में मंगतू कुंजाम (निवासी इंगझार, कांकेर) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने उसे फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। युवक के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।