अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इकाई माखननगर द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता दिवस के तहत शनिवार को करीब 1 बजे शासकीय मॉडल विद्यालय परिसर में समरस भारत–श्रेष्ठ भारत विषय पर युवा संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया।