देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दही हांडी का उत्सव मनाया गया, विशेष पूजा अर्चना की गई
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को दही हांडी का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने शनिवार शाम लगभग 4:10 में विधि विधान से बाबा की पूजा की इसके बाद उन्होंने बाबा पर दही अर्पित किया और बाबा मंदिर परिसर स्थित सभी 22 मंदिरों में बारी-बारी से दही अर्पित किया गया और दही हांडी का उत्सव मनाया गया।