बांका: दो महीने से जला ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से जूझ रहे चुटिया गांव के ग्रामीण
Banka, Banka | Jun 5, 2026 जमुआ पंचायत अंतर्गत चुटिया गांव के वार्ड नंबर 2 में पिछले दो महीने से बिजली ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति से नाराज होकर शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली विभाग कार्यालय पहुंच गए और अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि होली के समय ही ट्रांसफार्मर जल गया था।