बिलासपुर: कुष्ठ रोग जागरूकता रैली की शुरुआत, मितानिनों ने घर-घर पहुंचाया स्वास्थ्य संदेश, वार्ड 53 चिंगराजपारा में हुआ आयोजन
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे कुष्ठ रोग जागरूकता रैली की शुरुआत,मितानिनों ने घर-घर पहुंचाया स्वास्थ्य संदेश बिलासपुर के वार्ड 53 चिंगराजपारा में कुष्ठ रोग जागरूकता रैली की शुरुआत हुई। मितानिनें पोस्टर और संदेशों के साथ लोगों को बता रहीं हैं कि कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। यह अभियान 8 से 30 दिसंबर तक चलेगा। पार्षद रेखा सूर्यवंशी ने समय पर जांच की।