अकोढ़ी गोला: डेहरी विधायक ने पंचायती राज मंत्री से मिलकर क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर की चर्चा
पंचायती राज मंत्री से मिले डेहरी विधायक, क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर हुई चर्चा पटना में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डेहरी विधानसभा क्षेत्र के डेहरी, डालमियानगर और अंकोडीगोला के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।