मंडला: जिले के ग्राम बुढ़ानेर में स्टॉप डैम निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Mandla, Mandla | May 12, 2026 मंडला जिले की अपर बुढ़नेर परियोजना इन दिनों गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। आरोप है कि रात के अंधेरे में करोड़ों रुपये का खेल खेला जा रहा है, जहां निर्माण कार्य की आड़ में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक परियोजना स्थल पर नदी के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है और अवैध रेत उत्खनन खुलेआम जारी है।