चित्तौड़गढ़: मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ में अगले 5 से 7 दिन तक तेज बारिश की जताई गई संभावना, जारी किया गया येलो अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा चित्तौड़गढ़ में अगले 5 से 7 दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया। रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। विभाग ने चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर से मानसून के एक्टिव होने के आसार जताए हैं । विभाग का कहना है कि अगले 5 से 7 दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना हैl