जोधपुर: पावटा स्थित मारवाड़ राजपूत सभा भवन में समाज में बढ़ते वैवाहिक रिश्तों में मतभेद को लेकर बैठक हुई
जोधपुर के पावटा स्थित मारवाड़ राजपूत सभा भवन में समाज में बढ़ते वैवाहिक रिश्तों में मतभेद को लेकर चिंतन बैठक का आज रविवार आयोजन किया गया जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया एवं निर्णय लिया गया कि समाज स्तर पर एक वैवाहिक रिश्तों के मतभेद के निराकरण हेतु सामाजिक परामर्श केन्द्र की स्थापना की जाये, और भी विषयो पर चर्चा की गई।