गुना नगर: लोडेरा गांव में बाइक से गिरकर घायल महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
गुना जिले में बमोरी थाना के लोडेरा गांव में बाइक से गिरकर घायल महिला की मौत हो गई। 23 अप्रैल को जिला अस्पताल में परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए है। मृतक संपत बाई सहरिया 22 अप्रैल शाम को बाइक से गिरकर घायल हुई, जिला अस्पताल लाए जहा मौत हो गई। मौत के बाद वार्ड बॉय पर भी रुपए मांगने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।