आज ग्राम पंचायत तलोगी, सेउगी,चौकी डोभी एवं पुईद में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
ग्राम सभा में क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं ग्रामीणों की समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई। सभी सम्मानित ग्रामवासियों द्वारा दिए गए सुझावों और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी के विश्वास और सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।
अनिल राणा
जिला परिषद सदस्य, लराकेलो वार्ड
Kullu, Kullu | Jul 27, 2026