डीग: डीग कृषि मंडी में गेहूं खरीद का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने दिखाई सख्ती
Deeg, Bharatpur | May 13, 2026 रबी विपणन सत्र के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीद व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने नगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद केंद्र पर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।