करौं: करौं के बनिया टोला में झुका बिजली का खंभा बना खतरा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
Karon, Deoghar | May 18, 2026 करौं प्रखंड के बनिया टोला स्थित विष्णु मंदिर के समीप बिजली का पोल खतरनाक रूप से झुक गया है। सोमवार शाम स्थानीय लोगों के अनुसार यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे आसपास के निवासियों, राहगीरों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर यहाँ आवाजाही बनी रहती है।