झालरापाटन: झालरापाटन तहसील के गांव डोंडा में गायत्री परिवार के नव चेतना केंद्र का निर्माण कार्य शुरू
झालरापाटन तहसील के गांव डोंडा में गुरुवार शाम गायत्री परिवार के नवचेतना केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गायत्री प्रज्ञा मंडल डोंडा के तत्वावधान में जन्म शताब्दी पूर्णाहुति वर्ष 2026 में आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ के दौरान गांव के रामनारायण पाटीदार ने अपनी 10 बिस्वा जमीन गायत्री नव चेतना केंद्र डोंडा को निर्माण कार्य के लिए दी थी।