कैलारस: हाईवे बना दलदल, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान
कैलारस में हाईवे बना दलदल, जलभराव और गंदगी से लोग परेशान कैलारस (मुरैना)। मध्यप्रदेश के कैलारस क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां एमएस रोड हाईवे 552 की हालत विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। नाम भले ही हाईवे का हो, लेकिन जमीनी हकीकत किसी दलदल से कम नहीं दिखती। हाईवे पर जगह-जगह कीचड़, गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।