Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
dc_faridabad
No video available
1
#Watch | One of the world’s largest craft fair, Surajkund International Crafts Mela, is almost here! #Faridabad
1.1k views |
Faridabad, Faridabad
| Feb 8, 2025
#watch
#faridabad
#national
#others
MORE NEWS
Faridabad में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण Vipul Goel Nayab Saini BJP Haryana Bharatiya Janata Party (BJP)
Faridabad, Faridabad | Aug 15, 2026
संत नगर RWA टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ संत नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत नगर RWA टीम द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की आजादी के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। समारोह में फौजी भाई मनोज कुमार यादव, आशा राम वर्मा, राम बिरिछ, सुरेंद्र यादव, गुड्डू खान एवं उनकी टीम, राकेश मौर्य, ओमप्रकाश, बनवारी लाल शर्मा, हेड मास्टर संजय एवं सभी शिक्षकगण, जनाब कमरुद्दीन, डॉ. संजय, भोला यादव, दिलीप कुमार, राजपाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, दिनेश यादव सहित गली के स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इसके अलावा दिगंबर गोला, समस्त मातृशक्ति, संत नगर की जनता, अलीम खान, अलीम के भैया, कमल यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संत नगर RWA टीम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश देने का अवसर है। स्थानीय लोगों ने भी RWA टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। आयोजक: संत नगर RWA टीम, स्मार्ट सिटी विलेज, संत नगर, फरीदाबाद, हरियाणा।
Faridabad, Faridabad | Aug 15, 2026
Faridabad, Faridabad | Aug 15, 2026
शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी : विपुल गोयल 👉80वें स्वतंत्रता दिवस पर फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर ली मार्च पास्ट की सलामी फरीदाबाद, 15 अगस्त Aonenews अरविन्द बक्शी देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर शनिवार को फरीदाबाद में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। सेक्टर-12 स्थित समारोह स्थल पर हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह से पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शहीद परिवारों के सम्मान को सरकार की प्राथमिकता अपने संबोधन में विपुल गोयल ने कहा कि देश को आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। हरियाली तीज पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के साथ मनाए जा रहे हरियाली तीज पर्व की भी प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति, संस्कृति और नारी शक्ति से जुड़ी हमारी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, नवाचार, तकनीकी विकास और आर्थिक प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा का निर्माण करना है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के संतुलित विकास पर जोर विपुल गोयल ने कहा कि वर्ष 2026-27 में हरियाणा का GSDP लगभग 15.18 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 11 प्रतिशत अधिक है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के संतुलित विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेश, उद्योग, रोजगार, किसानों की आय और आधुनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने पर काम कर रही है। हाइड्रोजन ट्रेन को बताया तकनीकी क्षमता का प्रतीक कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 17 जुलाई 2026 को जींद रेलवे स्टेशन से जींद-सोनीपत के बीच पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। स्वदेशी तकनीक से विकसित यह ट्रेन स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और हरियाणा की बढ़ती तकनीकी क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, जिसका लाभ गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। बेटियों, महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए योजनाओं का उल्लेख विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 71 हजार रुपये का शगुन दिया जा रहा है। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये देने के प्रावधान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विकास का सक्रिय भागीदार बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे आज के युवा विपुल गोयल ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 में विकसित भारत के निर्माण का नेतृत्व आज के युवा करेंगे। उन्होंने कहा कि नशा युवा शक्ति और समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज की जनभागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। डिजिटल माध्यमों से घर-द्वार तक पहुंच रही सरकारी सेवाएं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पारदर्शी और जन-केंद्रित शासन सरकार की प्राथमिकता है। ऑनलाइन पोर्टल, तकनीक और डिजिटल माध्यमों के जरिए सरकारी सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं। युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी सरकार का विशेष जोर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वर्ष 2047 तक ऐसा विकसित हरियाणा बनाया जाए, जहां किसान समृद्ध हों, युवा रोजगार पाने के साथ रोजगार देने वाले बनें, बेटियां सुरक्षित और आत्मनिर्भर हों, उद्योगों को बढ़ावा मिले तथा गांव और शहर समान रूप से विकसित हों। विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स शूज की घोषणा समारोह के अंत में विपुल गोयल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में खेल, पीटी परेड और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स शूज देने की घोषणा की। साथ ही विद्यार्थियों की सहभागिता को देखते हुए सोमवार को स्कूलों में अवकाश रखने की घोषणा की। ये रहे प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद समारोह में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, डिविजनल कमिश्नर संजय जून, उपायुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, संयुक्त आयुक्त (पुलिस) राजेंद्र मीणा, डीसीपी हेडक्वार्टर हिमाद्रि कौशिक, डीसीपी सेंट्रल उषा, डीसीपी क्राइम राजेश कुमार मोहन, एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, युद्ध वीरांगनाएं, शहीदों के आश्रित, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Faridabad, Faridabad | Aug 15, 2026
आजादी से पहले लाखों करोड़ों हिंदुस्तानियों ने क्या-क्या यातनाएं होगी उसकी एक छोटी सी झलक हम बहुत खुश किस्मत हैं कि हम आजाद देश में रहते हैं
Faridabad, Faridabad | Aug 15, 2026