करछना: करछना क्षेत्र में परशुराम जयंती के अवसर पर स्वर्ण आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
करछना क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्वर्ण आर्मी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस शोभायात्रा का देवरी कला गांव स्थित नारायण ढाबा के पास विद विधान से पूजा अर्चना के बाद शुरू की गई। यात्रा को भीरपुर से होते हुए वापस मेंजा क्षेत्र में भ्रमण कराया गया।