अररिया: नगर परिषद के अधिकारियों ने त्रिसुलिया घाट पर बन रहे मुक्तिधाम का किया निरीक्षण
Araria, Araria | Mar 28, 2025 अररिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज, उपमुख्य पार्षद गौतम साह और बुडको से आए पदाधिकारियों ने शहर के त्रिसुलिया घाट पर बन रहे मुक्तिधाम का शुक्रवार को शाम 6 बजे के करीब निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य कर रही एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।