धमतरी: ग्राम सोरम में स्टॉप डैम बनाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढिया क्रांति सेना ने बताया कि ग्राम सोरम में स्टॉप डेम बनाने लायक उपयोगी राजस्व भूमि को विगत् 10 वर्ष पूर्व सरपंच के प्रस्ताव से धमतरी नगर निगम को गोकुलधाम के लिए दिया गया था। जिस पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में गांव के जनहित के लिये स्टॉप डेम बनाने जमीन वापस करवाने के लिये पूर्व में आवेदन जिला प्रशासन को दिया गया था।