धमतरी: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कार्यों की बारी-बारी से की समीक्षा
कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर बारी-बारी से विभागीय कार्यों की समीक्षा की।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक मे कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, किसान सम्मान निधि सहित योजना के तहत विभिन्न प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।