धमतरी: ABVP ने NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर काली पट्टी बाँध कर राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्तमान में NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।इस प्रकार पूरे देश भर में सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है।ABVP ने राष्ट्रपति से निवेदन किया है कि NEET के परीक्षा में हुई गड़बड़ी को सीबीआई द्वारा जांच कराई जाए।