धमतरी: कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अपर और संयुक्त कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्या और शिकायतें,65 आवेदन हुए प्राप्त
कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम और संयुक्त कलेक्टर विनय कुमार ने जिले के दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्या और शिकायतें सुनीं। कलेक्टर ने लोगों से प्राप्त आवेदनों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए।