इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Mar 16, 2024 फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने शनिवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्यवाही की। पुलिस ने अभियुक्तों लक्की शर्मा निवासी लहरोई एवं प्रदीप कुमार नगरिया सरावा को गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराते हुए कोर्ट में पेश किया। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।