इटावा: सदर क्षेत्र से नगरपालिका प्रशासन ने उतरवाए राजनैतिक होर्डिंग और बैनर, लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद की कार्रवाई
Etawah, Etawah | Mar 16, 2024 चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा करते ही, इटावा जनपद में नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया, और आज से ही टीम द्वारा शहर में लगे राजनीतिक होर्डिंग बैनर हटवाने का अभियान शुरू कर दिया गया। नगर पालिका ई-ओ विनय मणि त्रिपाठी की अगुवाई में पालिका टीम ने अभियान चलाते हुए, शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए।