इटावा: ईश्वरीपुरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर
Etawah, Etawah | Mar 16, 2024 इकदिल इलाके के ईश्वरीपुरा गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की हालत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रैफर कर दिया है। इस मामले की जानकारी सम्बंधित थाने को दे दी गई है।