सूरजपुर: विश्रामपुर में धरना स्थगित, टीआई निलंबन और आर्म्स एक्ट हटाने के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का चल रहा आंदोलन बुधवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। पूर्व डिप्टी सीएम T. S. Singh Deo का आमरण अनशन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij की क्रमिक भूख हड़ताल प्रशासन द्वारा नारियल पानी पिलाकर समाप्त कराई गई।