ग्वालियर गिर्द: जलती सिगरेट का ठूंठ फेंका, कार सवार बोला- मैं विधायक का भतीजा हूँ
विश्वविद्यालय क्षेत्र में चलती बाइक पर सिगरेट का ठूंठ फेंकने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया।कार सवार बदमाशों ने खुद को कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का भतीजा बताकर बाइक सवार को धमकाया।बाइक सवार अमित भदौरिया के मुताबिक कार सवारों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से भाग गए।मोबाइल लेने के लिए जब वो कार सवारों के पीछे गया तो उसके साथ मारपीट भी की।