मुरैना नगर: पति की मौत के बाद ससुरालियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया, पीड़ित पत्नी SP ऑफिस में न्याय की गुहार लगा रही है
मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पायथा गाँव में पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नि के हिस्से की जमीन उन्हीं के ससुराली पक्ष द्वारा कब्जा ली गई और उस पर खेती भी की जा रही है।बेसहारा पत्नि ने जब इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की तो उनके द्वारा भी कोई खास राहत नहीं दी गई।पीड़ित पत्नी आज दोपहर एसपी ऑफिस आकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।