जांजगीर: जिले में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग, कलेक्टर ने आईटीआई भवन, खाद्यान्न भंडारण एवं माइनर केनाल का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे जिले में संचालित विकास कार्यों की लगातार मैदानी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर ने आज बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण गुणवत्ता।