कोंडागांव: कोंडागांव विकास नगर स्टेडियम में 07 जून को ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 07 जून, रविवार को प्रातः 6 बजे “संडे ऑन साइकिल” विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। आज शनिवार सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार रैली का शुभारंभ विकासनगर स्टेडियम से होकर जिला कोर्ट, पुराना सर्किट हाउस, जयस्तंभ चौक एवं बाजारपारा मार्ग से पुनः स्टेडियम में होगा।