कटनी ग्रामीण: रीठी अस्पताल में एंबुलेंस व्यवस्था भगवान भरोसे, समय पर वाहन न मिलने से मरीज परेशान
कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल अब आपातकालीन सेवाओं में भी खुलने लगी है। अस्पताल में संचालित एंबुलेंस सेवा समय पर उपलब्ध न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का आरोप है