बदनावर: सब्जी मंडी बदनावर में चोरियों को लेकर बदनावर थाना प्रभारी दीपक चौहान ने व्यापारियों की ली बैठक
Badnawar, Dhar | Jun 15, 2024 स्थानीय सब्जी मंडी में ,थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने सब्जी व लहसुन व्यापारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। वही व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं बताई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मण्डी में आए दिन लहसुन, प्याज की चोरियां होती रहती है,जिससे व्यापारियों का नुकसान होता है।