बांसवाड़ा: सिंटेक्स मिल के हैड कैशियर दीपक कुमावत पर 42 लाख रुपये के घोटाले का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ
बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर स्थित बांसवाड़ा सिंटेक्स मिल में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। मिल में कार्यरत हेड कैशियर दीपक कुमावत पर 42 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत बांसवाड़ा के राजतालाब थाने में दर्ज करवाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।