बांसवाड़ा: पदमनाथ का गढ़ा गांव को यथावत माकोद ग्राम पंचायत में रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
तलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत पदम नाथ का घड़ा गांव की सैकड़ो ग्रामीण बुधवार दोपहर 12 बजे को ढोल कुंडी बजाते हुवे जिलाधीश कार्यालय बांसवाड़ा पहुंचे। और यहाँ पर जिला कलेक्टर को सैकड़ो हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में ग्रामवासियों ने आपत्ति दर्ज कराकर ग्राम पदम नाथ का गढ़ा को पुरानी ग्राम पंचायत माकोद में ही यथावत रखने की मांग की है।