बांसवाड़ा: मुड़ासेल गांव में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया
खमेरा थाना क्षेत्र के मुड़ासेल गांव में मंगलवार रात 8 बजे महिला ने अज्ञात कारणों की वजह से घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आज बुधवार शाम 4:30 बजे खमेरा थाना पुलिस के एएसआई लेखाराम ने बताया कि मंगली पत्नी बंशीलाल जाती निनामा निवासी मुड़ासेल के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।